LIC GROUP MEDICLAIM SCHEME GUIDE

LIC GROUP MEDICLAIM SCHEME GUIDE 


CLICK HERE 

DEAR FRIENDS, CONGRATS, YOUR BLOG CROSSED 53,04,000 HITS ON 24.08.2026THE BLOG WAS LAUNCHED ON 23.11.2014,HAVE A GREAT DAY
VISIT 'PENSIONERS VOICE & SOUND TRACK' WAY TO CATCH UP ON PENSIONER RELATED NEWS!

Monday, 30 March 2015

जी-20 समिट में मोदी समेत कई नेताओं की जानकारी हो गई थी लीक -


कैनबरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी जानकारियां लीक होने का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीते साल ऑस्ट्रेलिया में हुए जी-20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत जानकारियां लीक हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समिट में मोदी समेत 31 विश्व नेताओं के पासपोर्ट नंबर और वीजा जानकारी समेत कई अहम  इन्फर्मेशन लीक  हुई थीं। बीते साल नवंबर में ब्रिस्बेन में जी-20 समिट में कई देशों के राष्ट्र प्रमुख और अन्य नेता शिरकत करने आए थे।
'द गार्डियन' की खबर के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी की गलती और ईमेल एरर के कारण 31 विश्व नेताओं से जुड़ी अहम जानकारी एशियन कप फुटबॉल के ऑर्गेनाइजर को दे दी। इस बड़ी चूक के बाद सात नवंबर 2014 को वीजा सर्विस डिविजन डायरेक्टर, ऑस्ट्रेलिया डिपार्टमेंट ऑफ इमीग्रेशन एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन द्वारा ऑस्ट्रेलियाई प्राइवेसी कमिश्नर को तुरंत जानकारी दी गई और उनसे सलाह मांगी गई थी।  

मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जापानी पीएम शिंजो आबे, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो, ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन सहित कई अन्य नेता इसका शिकार हुए।

एशियन कप फुटबॉल के कारण हुई गलती
कमिश्नर ऑफिस की ओर से जारी एक ईमेल में बताया गया कि कर्मचारी से अनजाने में भूल हो गई। उसने एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट की स्थानीय ऑर्गेनाइजेशन कमेटी के सदस्य को ईमेल कर दिया। दरअसल, एशियन कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में  इस साल जनवरी में हुआ था। उसने गलती में इस आयोजन में आने वाले नेताअों की जानकारी फुटबॉल ऑर्गेनाइजर्स के साथ साझा कर दी। 31 विश्व नेताओं (प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उनके बराबर के नेता) की व्यक्तिगत जानकारी में  नाम, जन्मतिथि, टाइटल, पोजिशन नेशनलिटी, पासपोर्ट नंबर, वीजा ग्रांट नंबर, वीजा सबक्लास की जानकारी थी।

माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक के फंक्शन में गड़बड़ी
कमिश्नर ऑफिस के ईमेल में बताया गया कि यह एक मानवीय भूल है। माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक की रीडेटेक्ड फंक्शन फेल हो गया था। इसमें सही व्यक्ति की जानकारी ईमेल फील्ड में डाली गई। लेकिन यह गलत व्यक्ति को चला गया। गलत व्यक्ति को जानकारी देने के बाद आउटलुक का यह मामला कमिश्नर ऑफिस के जानकारी में लाया गया था। सौभाग्य से जानकारी के लीक होने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।