LIC GROUP MEDICLAIM SCHEME GUIDE

LIC GROUP MEDICLAIM SCHEME GUIDE 


CLICK HERE 

DEAR FRIENDS, CONGRATS, YOUR BLOG CROSSED 4819309 HITS ON 10.05.2026THE BLOG WAS LAUNCHED ON 23.11.2014,HAVE A GREAT DAY
VISIT 'PENSIONERS VOICE & SOUND TRACK' WAY TO CATCH UP ON PENSIONER RELATED NEWS!

Friday, 23 October 2015

सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट तय करेगी रेलवे की हड़ताल



जगदलपुर (ब्यूरो)। तेइस नवंबर से प्रस्तावित केन्द्रीय रेल कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल टल गई है। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एआईआरएफ सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट देखने के बाद तय करेगी कि आंदोलन करना है या नहीं। विभिन्न मांगो को लेकर केन्द्रीय रेल कर्मचारियों के संगठन एआईआरएफ ने 23 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। 

एआईआरएफ के असिस्टेंट सेकेट्री सीएच गांधी ने नईदुनिया को बताया कि तेइस नवंबर से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर 19 नवंबर को दिल्ली में एक दिन का धरना आयोजित किया जा रहा है। धरना आयोजित करने के पीछे मुख्य वजह एक बार फिर अपनी मांगों को सरकार के सामने रखना है। 

श्री गांधी ने बताया कि जनवरी में सातवे वेतन आयोग की रिपोर्ट आ जाएगी और इसके एक माह बाद फरवरी में केन्द्रीय बजट में सरकार का रूख भी पता चल जाएगा। फ ोन पर हुई चर्चा में एआईआरएफ के असिस्टेंट सेकेट्री सीएच गांधी ने बताया कि सातवें वेतन आयोग द्वारा रेल कर्मचारियों की मांगो पर उचित निर्णय नहीं लिए जाने की स्थिति तथा एआईआरएफ की अन्य मांगों पर सरकार का निर्णय आंदोलन की दिशा और दशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि फरवरी में केन्द्रीय बजट आने के बाद एआईआरएफ आखिरी निर्णय लेगी। नवंबर की प्रस्तावित हड़ताल को खारिज किए जाने से इंकार करते हुए श्री गांधी ने कहा कि हड़ताल स्थगित की जा रही है, रद्द नहीं की जा रही है। 

- Read at: http://naidunia.jagran.com-