प्रिय पाठकों,
हमारा यह निरंतर प्रयास रहता है कि डिजिटल रूप से सशक्त भारत के सपने को हम आगे बढ़ा सकें। हमारा यह अभियान सभी भागीदारों - सरकारों से लेकर उद्योगों तक और संस्थानों से लेकर भारत के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले नागरिकों की हिस्सेदारी के बिना अधूरा और असंभव है। डिजिटिल इंडिया न्यूज़लेटर के इस पांचवे संस्करण में हम पूरे उत्साह के साथ अपने अथक प्रयासों और नए उपक्रमों से जुड़ी जानकारियां प्रस्तुत कर रहे हैं। नवाचार से जुड़ी हिस्सेदारी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के लिए, हमने वेब रत्न अवार्ड 2016 में तीन नई श्रेणियां शुरु की हैं – वेब रत्न जिला, स्थानीय निकाय द्वारा उत्कृष्ट डिजिटल पहल और सर्वश्रेष्ठ मोबाइल ऐप पुरस्कार। इन पुरस्कारों को अब 'डिजिटल इंडिया अवार्ड - 2016' के रूप में पुनर्नामांकित किया जा रहा है। इन पुरस्कारों में नामांकन की अंतिम तिथि 15 अगस्त है और आपसे अपनी प्रविष्टियां भेजने की अपील की जाती है ताकि अच्छे प्रयासों को उचित मान्यता प्रदान की जा सके।
इसके अलावा, डिजिटल इंडिया के लिए क्षमता निर्माण करने हेतु प्रणालियों का गठन किया जा रहा है, जिसके लिए विभिन्न भागीदारों से उनके विचार मांगे जा रहे हैं और इन्हें प्रबंधित करने के लिए संगठनों को सक्रिय बनाया जा रहा है। सरकारी प्रक्रियाओं के अंतर्गत शिक्षा एवं ज्ञान प्रबंधन प्रणालियों की शुरुआत भी की जा रही है, ताकि सरकारी अधिकारियों का कौशल विकास हो सके। इससे एक डिजिटल रूप से सशक्त भारत का सपना पूरा हो सकेगा। ऐप्स एवं सोशल मीडिया मंचों द्वारा नागरिकों से जुड़ते हुए, उनसे सुझाव एवं विचार प्राप्त करने के लिए, एक ऐसी प्रणाली का होना ज़रूरी है जो इन प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण करे। इनसे प्राप्त होने वाली अहम जानकारियों को नीतियों में परिवर्तन हेतु उपयोग किया जा सकेगा। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी) द्वारा गठित की जा रही त्वरित मूल्यांकन प्रणाली (आरएएस) ऐसा ही एक प्रयास है। इस संस्करण में आपको उपरोक्त उल्लेखित सभी कार्यक्रमों सहित अन्य भी कई जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी। हमें भारत में परिवर्तन लाने के प्रयासों में आपके समर्थन एवं सुझावों की अपेक्षा है। न्यूज़लेटर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर जाएं http://digitalindia.gov.in/newsletter/2016_july/hindi.php
उम्मीद है कि यह न्यूज़लेटर आपको पसंद आएगा! भवदीय,
श्रीमती एस. राधा चौहान (भाप्रसे),
अध्यक्षा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी,
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग
|
Tuesday, 2 August 2016
Digital India 5th News Letter-डिजिटल ईन्डिया न्यूज़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment