LIC GROUP MEDICLAIM SCHEME GUIDE

LIC GROUP MEDICLAIM SCHEME GUIDE 


CLICK HERE 

DEAR FRIENDS, CONGRATS, YOUR BLOG CROSSED 5003122 HITS ON 11.06.2026THE BLOG WAS LAUNCHED ON 23.11.2014,HAVE A GREAT DAY
VISIT 'PENSIONERS VOICE & SOUND TRACK' WAY TO CATCH UP ON PENSIONER RELATED NEWS!

Monday, 30 October 2017

■■दीपावली मिलन समारोह- एक रिपोर्ट■■*इंदौर

*■■दीपावली मिलन समारोह- एक रिपोर्ट■■*
पुर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शनिवार २८.१०.२०१७ को मंडल कार्यालय के सभागार-२ में *इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा प्रायोजित दीपावली मिलन समारोह* का सफल आयोजन संपम्न्न हुवा जिसके लिये आप सभी को धन्यवाद ज्ञापित करता हुं। 
कायर्क्रम का आरंभ संगठन के अघ्यक्ष श्री के.के.खुल्लर के स्वागत उद्बबोधन से हुआ। उन्होंने संगठन द्वारा किये जा रहे गतिविधियों की जानकारी सभी के साथ साझा की जिसमेँ यह कार्यक्रम भी शामिल रहा। संचालन करते हुवे संगठन से जुडे़ नये सदस्यों सर्वश्री के.एस.मंडलोई व एम.के.जैन का परिचय करवाये जाने उपरांत उन्हें स्वपरिचय हेतु आमंत्रित किया गया। दोनों ने संगठन में शामिल होकर संगठन को सक्रिय योगदान देने का आश्वासन दिया। उनका आभार मानता हूँ। इसी अवसर पर पुराने साथियों को उनके कुछ रोचक संस्मरण व संगठन के प्रति सुझाव इत्यादि उपस्थित सदस्यों के साथ साझा करने हेतु निवेदन किया गया जिसमें सर्वश्री
पी.सी.जैन,के.आर.गांधी, एम.एस.जैन,बी.एल.अकोतिया,वी.डी.कालेले,के.एल.पारदासानी, जी.एस.झामड़,एम.ए.अग्रवाल द्वारा विचार व्यक्त व स्मरण सुनाये गये। श्री एम.वी.माइनकर द्वारा तत्काल तैयार आयोजन के प्रसंग पर रोचक कविता की प्रस्तुति दी गई । विशेष आभार उन उपस्थित महिला सदस्यों के प्रति व्यक्त किया गया जो इस कार्यक्रम में पधारी। संगठन को यह सुझाव भी प्राप्त  हुवा कि चौथी गतिविधि के लिये नववर्ष या होली पर कोई आयोजन पर विचार किया जाय। सुझाव पर अवश्य ध्यान दिया जायेगा। साथ ही मंडल कार्यालय प्रबंधन को सभागार उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद।आभार प्रर्दशन श्री पी.सी.पंवार द्वारा किया गया। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम संपम्न्न हुवा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एक बार सभी के प्रति विशेष कर सर्वश्री सुरेश पाल़ोद्रिया, रमेश पाटिल व अमेरिका में अवकाश रत  हमारे सचिव श्री प्रकाश टोके के पुनः आभार व्यक्त करता हूँ।
-रंजन डे सरकार
कार्यकारी सचिव 
इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन
इंदौर |

No comments: