वित्त सचिव पे कमीशन सिफारिशों पर प्रजेंटेशन देंगे : अरुण जेटली
सरकार ने सातवें पे कमीशन की अनुशंसाओं को स्वीकार किया है : अरुण जेटली
47 लाख कर्मियों, 43 लाख रिटायर्ड कर्मियों को पे कमीशन का होगा लाभ : अरुण जेटली
पांचवें पे कमीशन को लागू करने में सरकार को 19 महीने, छठे महीने को लागू करने में 32 महीने लगे थे : वित्त मंत्री
सातवें वेतन आयोग से एक लाख, दो हजार 100 करोड़ का खजाने पर बोझ : वित्तमंत्री
जनवरी से लागू होने के कारण एरियर के कारण 12 हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ : वित्तमंत्री
ग्रुप इंश्योरेंस पर पे कमीशन की सिफारिश को कैबिनेट ने नहीं स्वीकार किया, इसके तहत 1500 रुपये से 5000 हजार रुपये तक की वेतन से इंश्योरेंस के लिए कटौती होनी थी : अरुण जेटली
कैबिनेट ने सातवें पे कमीशन को स्वीकार किया, इसके अनुसार, न्यूनतम वेतन सात हजार रुपये से बढ़ा कर 18 हजार रुपये प्रति माह होगा : वित्तमंत्री
No comments:
Post a Comment