LIC GROUP MEDICLAIM SCHEME GUIDE

LIC GROUP MEDICLAIM SCHEME GUIDE 


CLICK HERE 

DEAR FRIENDS, CONGRATS, YOUR BLOG CROSSED 4708444 HITS ON 26.04.2026THE BLOG WAS LAUNCHED ON 23.11.2014,HAVE A GREAT DAY
VISIT 'PENSIONERS VOICE & SOUND TRACK' WAY TO CATCH UP ON PENSIONER RELATED NEWS!

Friday, 17 December 2021

काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के उद्धाटन के लिए वाराणसी गए पीएम मोदी ने खुद अपनी कुर्सी हटाई

काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के उद्धाटन के लिए वाराणसी गए पीएम मोदी ने खुद अपनी कुर्सी हटाई और ऐसी जगह जा बैठे जहां वे मजदूरों के बीच बैठ सके। फिर उन्होंने मजदूरों को भी बुलाकर अपने पास बैठा लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरस हो रहा है।

पीएम मोदी ने धाम परिसर में 13 दिसंबर को हुए इस कार्यक्रम में मंदिर के कायाकल्प में लगे मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर भोजन भी किया था।

वाराणसी से सांसद और प्रधानमंत्री मोदी के इस सत्कार और सम्मान से कारीगर और मजदूर भी गदगद दिखे। पंगत में भोजन करने वालों में न सिर्फ मजदूर बल्कि सफाई कर्मचारी और अन्य कार्यों में जुटे कर्मचारी भी शामिल रहे। भोजन करने से पहले पीएम मोदी ने मजदूरों पर फूल भी बरसाए थे। अपने संबोधन में भी पीएम मोदी ने मजदूरों को खासतौर पर श्रेय दिया।

बहरहाल पीएम मोदी ने अपने इस अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। लोग अब इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और खुले दिल से प्रधानमं‍त्री की सराहना भी कर रहे हैं।

No comments: