प्रिय महोदय
विषय: ग्रुप मेडीक्लेम स्कीम---कवर
बढ़ाने के लिए विकल्प (योजना वर्ष 2016-17 के लिए)
केन्द्रीय
कार्यालय के परिपत्र संख्या-सी.ओ./पीईआर/115/2016 दिनांक 12.01.2016 के आधार पर सभी
सेवानिवृत कर्मचारी/अधिकारी एवं उन पर आश्रित पारिवारिक सदस्य के फॅमिली फ्लोटर बीमा
धन को बढ़ाने के लिए एक और विकल्प मांगा गया है।
कृपया
संलग्न परिपत्र का संदर्भ ले और उसके आधार पर अपना विकल्प (नियमनुसार फ्लोटर बीमाधान
को बढ़ाने हेतु) संलग्न फार्म पर भर कर दिनांक 10.03.2016 के पूर्व पेन्शन डेस्क छेत्रीय
कार्यालय, नई दिल्ली में जमा कर के विकल्प का लाभ लें।
कृपया
ध्यान दे इस विकल्प का लाभ केवल उन्हीं कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्राप्त होगा
जो कि सेवानिवृत के पश्चात ग्रुप मेडीक्लेम स्कीम में लगातार सदस्य हैं। जो कर्मचारियों एवं अधिकारी इस योजना
से किसी भी कारण में शामिल नहीं हैं उनको इस विकल्प का कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा।
सधन्यवाद
भवदीय
उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय ,
नई दिल्ली |